Breaking News:
Rajasthan

Rajasthan : नाबलिक लड़की ने दिया एक बच्चे को जन्म

Lucknow Desk : जब बच्चो की पढ़ने - लिखने की उम्र हो तब कुछ ऐसा हो जाये तो हर माँ - बाप सर शर्म से झुक जाता है। क्यों की समाज पूरा दोष लड़की को ही देता है। जबकि गलती दोनों तरफ से होती है। मामला नागहरगढ़ का है। जहां ये घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक़ 7 सितम्बर को सुबह गणगौरी अस्पताल से जानकारी मिली की किसी नाबालिग ने बच्चे को जिन्म दिया और उसका परिवार उसे लेकर अस्पताल पहंचा हैं। तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया और बच्ची और परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। पहले परिवार और बच्ची ने शिकायत देने से इनकार किया लेकिन काउंसलिंग के बाद बच्ची की शिकायत पर उसके बुआ के लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लड़की की सही उम्र जांच कराने के लिए उसका बॉनमैरो की जांच कराई जा रही हैं। 

वहीं पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने नाबालिग लड़की के बच्चा पैदा करने पर एक युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया हैं। नाबालिग ने बच्चा घर पर जन्मा लेकिन बच्चा पैसा होने के बाद उसका परिवार उसकी जांच कराने के लिए अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने जब उसका आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि लड़की 13 साल की हैं। जिस पर अस्पताल प्रशासन ने नाहरगढ़ थाने को नाबालिग लड़के के बच्चा पैदा करने की जानकारी दी। सूचना पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे से उसकी उम्र के बारे में पूछा तो पता चला की आधार कार्ड में उम्र गलत लिखी हुई हैं। वास्तव में लड़की की उम्र 16 साल हैं। जिस पर थाना पुलिस ने नाबालिग के परिचित के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।


Comment As:

Comment (0)