Breaking News:
Dev Deepawali

Dev Deepawali 2023: कब है देव दिपावली 26 या 27 नवंबर, जानें सही तारिख और शुभ मुहूर्त

Lucknow Desk: हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। दरअसल, हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली भी बहुत खास है। दिवाली की तरह इसे भी दीपों का त्यौहार कहा जाता है। बता दे कि देव दीपावली का यह पावन पर्व दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से काशी में गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है।

क्या है कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली तिथि 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत 26 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से हो रही है। इसका समापन अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा, पूर्णिमा व्रत, कार्तिक गंगा स्नान-दान करना शुभ होगा।

लेकिन कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन प्रदोष काल में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर और मंदिर में दीए जलाए जाते हैं। ऐसे में इस बार पंचांग के भेद के कारण देव दिवाली 26 नवंबर को मनाई जाएगी और कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 को है।

देव दीपावली का क्या है शुभ मुहूर्त

बता दे कि 26 नवंबर को देव दीपावली वाले दिन शाम के समय यानी प्रदोष काल में 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त है। इस दिन शाम के समय 11, 21, 51, 108 आटे के दीये बनाकर उनमें तेल डालें और किसी नदी के किनारे प्रज्वलित करके अर्पित करें।

क्या है देव दीपावली का महत्व

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन ही शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। कहा जाता है कि इस दिन शिव जी के साथ सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं, इसलिए काशी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें:- http://CM Yogi Ayodhya Visit : गरम भोजना योजना का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ


Comment As:

Comment (0)