Breaking News:
  Delhi NCR

Ghaziabad News : गाजियाबाद के रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ भीषण हादसा

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। बता दे की गाजियाबाद में एक मकान के गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में तीन लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर बचाव दल मौजूद है, बचाव कार्य जारी है। मलबे से एक शव को निकाला गया है और छह अन्य लोगों को बचाया गया है।

वहीं आपको बता दे की , प्रशासन का कहना है कि मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना गाजियाबाद के लोनी के रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में घटी है। लोनी कोतवाली क्षेत्र में घटी घटना को लेकर प्रशासन के सीनियर अधिकारियों की नजर बनी हुई है। कई सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारी राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकालने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना गाजियाबाद के लोनी के रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में घटी है। लोनी कोतवाली क्षेत्र में घटी घटना को लेकर प्रशासन के सीनियर अधिकारियों की नजर बनी हुई है। कई सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारी राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकालने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

मलबे से अभी तक मैवीश (35) पति शकील, अल शिफा (9) पिता शकील, अलीशा (14) पिता शकील, शकील की एक बेटी 7 साल की, इमरान (16) पुत्र जावेद, सैयदा (30), एक अज्ञात महिला को बाहर निकाला जा चुका है। मिल रही जानकारी के अनुसार, लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक दो मंजिल मकान गिरने से कई लोग दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मलबे में दबे 5 लोगों को पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।


 


Comment As:

Comment (0)