Breaking News:
we

Morocco Earthquake: 6.8 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप ने मोरक्को में मचाई तबाही

Lucknow Desk : अफ्रीकी देश मोरक्को में आए तीव्र भूकंप के झटकों से काफी त्रासदी हुई है। शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं। 

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताते हुए हर संभव मदद देने का भरोसा जताया है। उन्होंने लिखा, "मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। 

153 से अधिक लोग घायल हुए
इस तबाही के कारण 153 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ। इस भूकंप का केंद्र मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।


 


Comment As:

Comment (0)