
Madhya Pradesh में महिला ने सांप के बच्चों को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर Video Viral
Lucknow Desk: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला अविश्वसनीय मामला सामने आया है। दरअसल, यहां जिले के राजनगर तहसील के गांव मऊ मसानिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और सांप दिखाई दे रहा है। वहीं महिला 'सांप' के तीन बच्चों को 'जन्म' देने का दावा कर रही है। महिला असहनीय पेट दर्द से कराह रही थी। घर में एक बर्तन के नीचे सांप के जैसे आकृति वाले एक मृत "जीव" को ढंककर रखा था, जिसे वह जन्म देना बता रही है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के मऊ मसनिया गांव में रहने वाली रिंकी अहिरवार नाम की महिला ने दावा किया है कि उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। इस अजीबो-गरीब दावे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। महिला के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार, सांपों की लंबाई 7 से 8 इंच है। इस अविश्वसनीय घटना ने गांव में चर्चा का विषय छेड़ दिया है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल महिला को छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है।
अंधविश्वास को न दें बढ़ावा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर डॉक्टर की लोगों से सलाह है कि आप लोग अंधविश्वास न फैलाएं। गांवों में जागरूकता और विज्ञान की समझ जरूरी है, नहीं तो भ्रांतियां ही हकीकत बन जाएंगी।
बहरहाल, ज्यादातर गांवों में अंधविश्वास के कई किस्से-कहानियां आज भी देखने और सुनने को मिलती हैं। सांप को लेकर गांवों में कई तरह के अंधविश्वास व्याप्त हैं। सांप के काटने पर लोग अस्पताल जाकर इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक करवाते हैं। जोकि कई बार ऐसा करना जानलेवा हो जाता है।