
Aligarh के बाद Gonda में सास संग फरार हुआ दामाद, जानें क्या है पूरा मामला?
Lucknow Desk: इस समय सास-दामाद की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में है। पहले अलीगढ़ में सास होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। ऐसा ही मामला अब यूपी के गोंडा से सामने आया है जहां सास- दामाद के साथ फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने शादी भी कर ली है। पुलिस के डर से दोनों कर्नाटक के बेंगलूरु भाग गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला Gonda के दुबौलिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों का रिश्ता चार महिने पहले तय हुआ था। युवक- युवती आपस में बातचीत करते थे। युवक अपने होने वाले ससुराल के अन्य सदस्यों से भी फोन पर बात करता। इसी दौरान उसकी बातचीत अपनी सास से शुरू हुई। धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। युवती को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था।
युवती ने शादी से किया इंकार
बता दें, कुछ समय पहले ही यूपी के अलीगढ़ में सास-दामाद का भागने वाला मामला सुर्खियों में आया था। राहुल नाम का दामाद अपनी होने वाली सास देवी को लेकर भाग गया था। जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ। इस खबर के वायरल होने के बाद युवती के परिवार वालों को भी अपने होने वाले दामाद और सास के बीच शक होने लगा। उन्होंने फैसला किया वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे और लड़की ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों तरफ से रिश्ता तोड़ दिया गया।
सास संग दामाद हुआ फरार
वहीं युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। आने वाले मई महीने की 9 तारीख को उसकी बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। जिस लड़के के साथ पहले उसकी शादी तय हुई थी, वह उसकी मां को लेकर भाग गया। वहीं जब सास के दामाद के साथ भागने की जानकारी जैसे ही घरवालों को हुई, सब हैरान रह गए। दोनों की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi के Raebareli दौरे के विरोध में लगा पोस्टर, लिखा- ‘राहुल गांधी जी, कृपया जातिवाद में मत उलझाएं’