
BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील Viral Video पर Akhilesh Yadav का हमला, क्या बोले सपा सुप्रीमो?
Lucknow Desk: इस समय सोशल मीडिया पर मैनपुरी की बीजेपी नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बीजेपी नेत्री के बेटे की पत्नी का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पत्नी ने उसकी हकीकत को बयां किया है। पत्नी का आरोप है कि वो दरिंदा है। उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। सिगरेट से दागता था। इतना ही नहीं उसे घर से निकाल दिया गया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल तेज है। वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने करारा हमला बोला है।
Akhilesh Yadav ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।
आगे Akhilesh Yadav ने लिखा, यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।
इसके अलावा Akhilesh Yadav ने यह भी कहा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है?भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
यह भी पढ़ें:- Abbas Ansari के हेट स्पीच केस में आया कोर्ट का फैसला, रद्द हो सकती है विधायकी?