Breaking News:
Mahendranath Temple

Sawan 2025: सावन की शुरुआत होते ही सिवान के पौराणिक महेंद्र नाथ धाम पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sawan 2025: सावन के महीने में सीवान के महेंद्र स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम लोगों की आस्था का खास केंद्र बना हुआ है। देवघर के बाबा वैद्यनाथ की भांति यहाँ भी दूर दराज से लोग भागवान शंकर को दूध अभिषेक और जलाभिषेक करने आते हैं। आज सावन के पहले सोमवार को दूध अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

य़ू तो श्रावण मास में भागवान शंकर की पूजा के लिए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पूरे देश भर में प्रसिद्ध है, लेकिन सीवान के सिसवन प्रखंड के मेहदार में महेंद्रनाथ धाम भी शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ वैद्यनाथ धाम की तर्ज पर ही दूध अभिषेक और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। करीब दो हज़ार वर्ष पुराने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि प्राचीन काल में यह नेपाल देश के अंतर्गत आता था और एक बार कुष्ठ रोग से पीड़ित नेपाल के राजा  महेन्द्रनाथ ने शौच के बाद यहाँ स्थित एक गड्ढे के पानी से हाथ साफ कर लिया, तो उनके कुष्ठ रोग दूर हो गए। राजा ने वहां खुदाई करायी, तो गड्ढे के नीचे से एक शिवलिंग निकला। जिसके बाद से राजा ने यहाँ शिव मंदिर बनवा दिया और तब से यह महेन्द्रनाथ धाम के रूप में विख्यात हो गया। मंदिर के पुजारियों की मानें तो इस जगह पर भागवान शिव की विशेष कृपा है। जिस कारण कुष्ठ रोग से पीड़ित लोग अपने रोगों से मुक्ति के लिए यहाँ आकर करीब ५२ बीघे में फैले विशाल कमलदाह सरोवर में स्नान करते हैं। वही अपनी मुरादे पूरी करने के लिए लोग यहाँ मन्नते भी मांगते है, जिसके लिए मंदिर के दरवाजों पर घंटा टांगा जाता है।

वहीं लोग भी मंदिर से जुडी मान्यताओं में अपनी श्रद्धा और विश्वास रखते है। यहाँ आकर ना सिर्फ कमल दाह सरोवर में नहाते है बल्कि मन्नते मांग कर घंटा भी बंधते हैं। यह सिलसिला काफी वर्षों से चलने के कारण अब यह एक परंपरा हो गयी है। वही सावन और महाशिवरात्रि के मौकों पर यहाँ दूर दराज से श्रद्धालु शिव भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं। खाकर सावन के सोमवार को यहाँ शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का कमाल्दः सरोवर में स्नान और दूध से शिव लिंग पर अभिषेक करने के लिए भक्त गानों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। दूध से अभिषेक के लिए शर्धालू लोटे में नहीं बल्कि बाल्टी और बसे बड़े बर्तनों में भर भर कर दूध लाते है और महेंद्र नाथ शिव लिंग को दूध में डुबो कर अपनी आस्था प्रकट करते है, सावन के महीने में सोमवार को हजारों लीटर दूध से लिंग का अभिषेक किया जाता है, पूरा मंदिर दूध से भर जाता है। यहाँ तक कि भीड़ के कारण भक्त भी दूध से नहा लेते है  दूध चढ़ाने के लिए यहाँ सुबह से ही ताँता लग जाता है। लोगों का मानना है कि देवघर के सामान यहाँ भी भागवान भोले नाथ अपने भक्तों की पुकार पर पूरे सावन भर निवास करते है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते है। उनके कष्टों को दूर भागते हैं।

बहरहाल, इस साल भी सावन के मौके पर बाबा महेंद्र नाथ धाम पर श्रद्धालु शिव भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। देवघर की भाती यहाँ भी बड़े चाव से श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा में लीन  होकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। जिससे पूरा महेंद्र नाथ धाम बोलबम और हर हर महादेव के जय घोस से गुंजायमान हो रहा है।


Comment As:

Comment (0)