
Delhi CM: केजरीवाल ने विधायकों की बैठक में किया बड़ा ऐलान, दिल्ली की नई सीएम होंगी आतिशी?
Delhi CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के लिए आतिशी मार्लेना को चुना है। दरअसल, 17 सितंबर को विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी मार्लेना के नाम का ऐलान किया। इससे पहले विधायकों ने सीएम के नाम का चुनाव करने का अधिकार केजरीवाल को दिया। इसके लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया। पार्टी ने 26 सितंबर से दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी।
दो दिन पहले रविवार को पार्टी के कार्यालय पर समर्थकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है, तब तक वो सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी और सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल के बतौर मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाने को लेकर विपक्षी पार्टियां हमलावर थीं। 13 सितंबर को सीबीआई केस में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद छोड़ने का फैसला किया है।
कालकाजी से पहली बार की विधायक
दिल्ली शराब केस में अरविंद केजरीवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के जेल जाने के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री के तौर पर उभरीं। आतिशी कालकाजी विधानसभा से पहली बार बैठक में शामिल हुई।
दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी को केजरीवाल और सिसोदिया का विश्वासपात्र माना जाता है। आतिशी के पास मौजूदा समय में 18 विभाग हैं और उन्हें प्रशासन चलाने का अच्छा अनुभव है। आतिशी को सीएम बनाकर केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को साधने का दांव चल दिया है।