Breaking News:
Aurangzeb Tomb

Maharashtra में हटाई जाएगी औरंगजेब की कब्र!, CM Fadnavis का आया बयान

Lucknow Desk: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की ओर औरंगजेब को महान बताने का मामला गरमाया है। इसी बीच महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एमएनएस सभी ने इसका समर्थन किया है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हम सभी लोगों को लगता है कि छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा करना कानून के हाथ में है।

वहीं सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि औरंगजेब की कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत एक संरक्षित स्मारक है। कांग्रेस के कार्यकाल में औरंगजेब की कब्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का संरक्षण दिया गया। वहीं छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को ढहाने की मांग बीजेपी के सतारा सांसद उदयनराजे भोसले ने की थी, जिसका जवाब फडणवीस ने दिया है।

बीजेपी ने दी सख्त प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता सुधीर मुंगंटीवार ने कहा कि मैंने अफजल खान की कब्र से अतिक्रमण हटाया था, तो मेरा इस मुद्दे पर विचार अलग कैसे हो सकता है? हमारी सरकार औरंगजेब की कब्र को हटाने के पक्ष में है।

सपा नेता अबू आसिम आजमी ने औरंगजेब की थी प्रशंसा

बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने औरंगजेब की प्रशंसा की थी। जिसके बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। दरअसल, औरंगजेब की कब्र उस समय से महाराष्ट्र में एक राजनीतिक मुद्दा बनी हुई है, जब से विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा रिलीज हुई है, जिसमें मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज को पकड़ने और उनकी हत्या को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें:- CM Bhajanlal Sharma ने PM Modi को बताया फेवरेट 'एक्टर', Congress ने साधा निशाना


Comment As:

Comment (0)