Breaking News:
जगदंबिका पाल का वीडियो वायरल

UP के पूर्व सीएम ने स्कूल की दीवार पर किया पेशाब, Video हुआ वायरल

Lucknow Desk: राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश एरिया VVIP गेस्ट हाउस के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सांसद Jagdambika Pal एक दीवार पर पेशाब करते नजर आ रहे हैं।

बता दें, वायरल वीडियो वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर का है। यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत काम भी चल रहा है। वीडियो में स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जगदंबिका पाल के साथ बीजेपी को घेरा है।

यह वीडियो गुरुवार सुबह 11.10 बजे का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि Jagdambika Pal स्कूल की दीवार पर पेशाब कर रहे हैं। उनके पीछे एक और व्यक्ति भी खड़ा है। उस व्यक्ति को जगदंबिका पाल का सहायक बताया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर लोग आ- जा भी हो रही है। बता दें, पेशाब करने के बाद सहायक जगदंबिका पाल का हाथ भी धुलवाता है। इसके बाद दोनों चले जाते हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने एक्स पर Jagdambika Pal का वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा। कहा कि भाजपा के नेताजी राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने में अपना अविस्मरणीय योगदान दे रहे हैं। ये नेताजी हैं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, जो राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश एरिया वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर एक प्रतिष्ठित स्कूल की बाउंड्रीवाल पर पेशाब कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि इन्होंने स्थान भी वही चुना जहां स्मार्ट सिटी का बोर्ड लगा हुआ है। एक भाजपा नेता से इससे अधिक स्वच्छता और स्मार्ट सिटी बनाने में योगदान की कोई क्या ही अपेक्षा कर सकता है।

सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, वायरल वीडियो पर सपा ने एक्स पर कहा कि उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्मार्ट फोन से वायरल करने का संदेश दे रहे थे, इधर स्मार्ट फोन से बना वीडियो वायरल हो गया। बेशर्मी इतनी है कि अपने कुकर्मों पर शांत रहेंगे?

ऐसे में सवाल यह उठता है कि सांसद होकर अगर वह सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर पेशाब करेंगे तो आम लोगों में क्या मैसेज जाएगा?


Comment As:

Comment (0)