
Congress : भ्रष्टाचार कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन
Lucknow Desk : झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां निकले काले धन के खिलाफ आज भाजपा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है। दरअसल बीते शुक्रवार को झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है जिसमे 9 अलमारियां नोटों से भरी पाई गईं है। आयकर विभाग द्वारा गिने जाने पर तकरीबन 300 करोड़ cash की अभी तक गिनती हो चुकी है।धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद सामने आई तस्वीरों ने सभी जगह हलचल मचा दी है। भाजपा कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गई है। जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते और कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखते है कि 'देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।'
वहीँ पीएम मोदी की प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी का सियासी पारा चढ़ गया है जिसके चलते भाजपा आज प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है। उत्तर प्रदेश के भदोही और शाहजहांपुर जिले के साथ साथ राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चले इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट से स्वास्थ भवन चौराहे तक भृष्टाचारी कांग्रेस तख्ती लिए मार्च निकाला गया और साथ ही घोटाला लिखा हुआ पुतला भी फूंका गया।