Breaking News:
CM Omar Abdullah ने किश्तवाड़ का किया दौरा

CM Omar Abdullah ने किश्तवाड़ का किया दौरा, आपदा में अब तक 60 लोगों की मौत

Lucknow Desk: Jammu Kashmir के Kishtwar आपदा में अब तक 60 लोगों के शव मिले हैं। वहीं रेस्क्यू के माध्यम से 116 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आपदा वाले स्थान पर बीती रात को CM Omar Abdullah पहुंचे। इस दौरान अब्दुल्ला ने कहा, लापता लोगों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। बचाव और राहत अभियान समाप्त होने के बाद जांच करेंगे। क्या प्रशासन कोई एहतियाती कदम उठा सकता था। वहीं देर रात केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

CM Omar Abdullah ने नुकसान का किया आकलन

आज शनिवार को जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला Kishtwar जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किए। अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान सीएम पड्डर ब्लॉक के गुलाबगढ़ गांव पहुंचे। वहीं सीएम ने पुष्टि की है कि अभी तक चशोती गांव में आपदा आने से मलबे से 60 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। लापता लोगों की संख्या अभी तय नहीं है।

Kishtwar के घटना स्थल का केंद्रीय मंत्री Dr. Jitendra Singh ने भी दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ आपदा में सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसका संज्ञान लिया और इसकी निगरानी की। उन्होंने रातों-रात गाड़ियों से रेस्क्यू के लिए उपकरण लाए।

बता दें, Kishtwar में आपदा के बाद से बारिश हो रही है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन करने में टीम को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।


Comment As:

Comment (0)