
Patna में मदरसा बोर्ड का शताब्दी समारोह का आयोजन, CM Nitish Kumar हुए शामिल
Lucknow Desk: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले NDA सरकार सभी वर्गों और समुदाय के लोगों को खुश करने की कोशिश कर रही है। पिछले कुछ समय से बिहार के मुख्यमंत्री एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इस बीच अल्पसंख्यक समुदाय को भी साधने की कोशिश CM Nitish Kumar की तरफ से की गई है। पटना में आज गुरुवार को मदरसा शिक्षा बोर्ड का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। इस शताब्दी समारोह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
दरअसल, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए है। 100 साल पूरे होने के अवसर पर राजधानी पटना में शताब्दी समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। समारोह बापू सभागार और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित हुआ, जहां CM Nitish Kumar ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने मंच से समारोह का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा,यह बहुत गर्व की बात है कि बिहार मदरसा बोर्ड ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
CM Nitish Kumar ने कहा, उनकी सरकार बनने के बाद ही राज्य में मुस्लिम समाज के लिए ठोस काम शुरू हुए। उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती सरकारों के समय मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा होती थी। CM Nitish Kumar ने दावा किया कि 2005 में NDA सरकार बनने के बाद से ही कार्बिस्तान की घेराबंदी, अंतिम संस्कार की सुविधा, और महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसे कार्य शुरू किए गए।
वहीं राजनीति जानकारों का कहना है कि यह शताब्दी समारोह केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बेहद अहम है। मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम CM Nitish Kumar द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।