Priyanka Gandhi and Kamal Nath

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल, Priyanka Gandhi समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं पर FIR

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50% कमीशन का अरोप लगाने के मामले में प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर इंदौर और ग्वालियर समेत 41 जिलों में दर्ज की गई हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य सरकार पर 50% कमीश्न लेने का आरोप लगाया था।

बीजेपी ने दी थी चेतवानी

इस मामले के लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उनके आरोप को झूठा बताते हुए एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता से उनके आरोप का समर्थन करने के लिए सबूत मांगा और चेतावनी दी थी कि राज्य सरकार और भाजपा के सामने कार्रवाई के विकल्प खुले हैं।

वहीं राज्य भाजपा प्रमुख वी डी शर्मा ने आरोप लगाने के लिए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक फर्जी पत्र का हवाला देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

भोपाल और इंदौर में एफआईआर दर्ज

बीजेपी नेताओं की शिकायत के आधार पर भोपाल की क्राइम ब्रांच और इंदौर के संयोगितगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। इंदौर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेता निमेश पाठक ने शिकायत की है। इसमें आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पत्र के जरिए प्रियंका पर भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की छवि खराब करने का काम किया है। फिर रात साढ़े नौ बजे संयोगितगंज थाने में एफआईआर (धारा 420, 469) दर्ज की गई।

भोपाल में भी शनिवार रात क्राइम ब्रांच में केस (धारा 469, 500, 501 के तहत) दर्ज किया गया। डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले की पुष्टि की है। इससे पहले शनिवार दोपहर को बीजेपी नेताओं ने क्राइम ब्रांच में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की थी।

बीजेपी नेताओं का आरोप

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर ठेकेदार एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र प्रसारित कर बीजेपी की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। याचिका में प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरुण यादव और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यह बात लिखी

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार शाम को ट्वीट किया। इसमें लिखा था, 'मध्य प्रदेश ठेकेदार संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राज्य में केवल 50% कमीशन मिलता है। कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40% कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने भ्रष्टाचार का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को हटा दिया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।


Comment As:

Comment (0)