Breaking News:
Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi : अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन , एक्टर के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Desk : सिनेमा के पर्दे पर फिलहाल धूम मचा हुई है। क्यों की फिलहाल में फिल्म ओह माय गॉड 2 के सबसे खास किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी थे। जिनके घर आज मातम छा गया है। सोमवार को पंकज त्रिपाठी के पिता बनारसी तिवारी का निधन हो गया। पंकज बिहार के गोपालगंज से हैं। उनके पिता बनारसी तिवारी ने गोपालगंज के बेलसंड में आखिरी सांस ली। पंकज अपने पिता की टाइटल तिवारी की जगह अपने नाम के साथ त्रिपाठी लगाते हैं।

 वे  98 साल के थे। पिता की मौत से एक्टर को गहरा सदमा पहुंचा है और परिवार में मातम पसर गया है। पंकज के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन बिहार के पैतृक गांव बलसंड में हुआ है. पंकज त्रिपाठी के पिताउम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। फिलहाल एक्टर के पिता की निधन की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं। 

जब एक्टर को पिता के निधन की जानकारी मिली तो वो उत्तराखंड में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. ये दुखद खबर जब उन्हें मिली तो वो तुरंत अपने गांव के लिए रवाना हो गए। पंकज के पिता अपनी पत्नी और एक्टर की मां के साथ बिहार के गोपालगंज के गांव में रहते थे, वहीं पंकज अपनी फैमिली के साथ मुंबई में रहते हैं। परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘भारी मन से यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा, पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं। 

पंकज त्रिपाठी के पिता किसान थे और गांव में ही रहकर जीवन-यापन कर रहे थे। पंकज त्रिपाठी का बचपन भी गांव में ही बीता. बाद में व‍ह पढ़ाई के सिलसिले में पटना गए। यहां उनकी रुचि थियेटर में हुई और वह शौकिया तौर पर थिएटर करने लगे थे। इसके बाद उनके मन में एक्‍टर बनने की लालसा जागी और वह इस दिशा में दिन-रात मेहनत करने लगे। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिन्‍होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाई और फर्श से अर्श तक का सफर तय‍ किया। 


 


Comment As:

Comment (0)