Gurugram

Gurugram News: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद 400 किमी. दूर भाग गया था आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला

Lucknow Desk:  केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लाते है। जिससे देश की महिलाएं सुरक्षित रहे लेकिन कहीं न कहीं ऐसी घटना देखने को मिल जाती है। जहां महिलाओं का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। इस बीच में हरियाणा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद से 9 महीनों से फरार था। और इस आरोपी के खिलाफ बादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। क्योंकि आरोपी खुद को बचाने के लिए अलग-अलग पैतरे आजमा रहा था। अब आरोपी ड्रे उर्फ गोविंद गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी पुलिस से बचने के लिए 400 किलोमीटर चला पैदल

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए 400 किलोमीटर पैदल चला और मध्य प्रदेश के एक शहर में पहुंचा। जिसके कारण पुलिस उसे ट्रैक नहीं कर पाई। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में मजदूरी कर रहा था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दे कि पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये इनाम रखा हुआ था।

आखिर क्या है पूरा मामला?

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गुरुग्राम में मजदूरी करता था, और एक झुग्गी में रह रहा था। उसके घर के बराबर में ही एक परिवार और था, जिनकी तीन साल की बच्ची थी। जब उस बच्ची के पिता काम पर गए तो उसने मौका देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से बचने के लिए वह गुरुग्राम से पैदल निकल गया और नरसिंहपुर जिले बरभान गांव पहुंचा। जहां उसने मजदूरी करनी शुरू कर दी।

आगे उसने बताया कि पूरे रास्ते वह किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सवार नहीं हुआ। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी मांगी जाएगी। आरोपी पर गुरुग्राम, फरीदाबाद के अलावा मध्य प्रदेश में दो एफआईआर दर्ज है। आरोपी ने 2020 में ने अपनी पत्नी पर हमला किया था। तब फरीदाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कोर्ट में पेशी से पहले वह फरार हो गया था। वहीं मध्य प्रदेश में उसपर झगड़ा करने का मामला दर्ज है। आरोपी पर विभिन्न प्रकार की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। आखिर अब आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: http://Asian Games 2023: बजरंग पुनिया ने गंवाया गोल्ड मेडल, फैंस का फुटा गुस्सा


Comment As:

Comment (0)