Celebrate Christmas

Celebrate Christmas : 5 लाख पर्यटक पहुंचे हिमाचल, क्रिसमस सेलिब्रेट कर की खूब मस्ती

Lucknow Desk : कल 25 दिसंबर को पुरे देश ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वहीं कल क्रिसमस मनाने के लिए करीब पांच लाख पर्यटक हिमाचल की शांत और बर्फ से लकदक वादियों में पहुंचे। बता दें की सबसे अधिक पर्यटक राजधानी शिमला में पहुंचे थे। वहीं तीन दिन में यहां चंडीगढ़, सोलन से होते हुए 24,000 पर्यटक वाहनों समेत 45,000 गाड़ियों ने एंट्री ली। औसतन ढाई लाख लोग गाड़ियों, बसों और ट्रेनों से यहां पहुंचे। वहीं, बर्फ की चाह में रविवार सुबह से सोमवार सुबह 8:00 बजे तक अटल टनल रोहतांग को रिकॉर्ड 28,210 वाहनों ने आर-पार किया।

तेजस्वी यादव ने दी बधाई 
वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनता को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि क्रिसमस की बधाई! इस मौसम में आप पर प्यार की रोशनी चमकती रहे और आपका जीवन अनंत आशीर्वाद से भर जाए। यह त्योहार सभी के लिए अधिक चमक, प्रेम, प्रकाश, खुशी, शांति, समृद्धि और सद्भाव लाए। सभी को अनंत खुशियों, चमक और उल्लास से भरे मौसम की शुभकामनाएं। 

 नी‍तीश कुमार ने दी बधाई 
मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए त्‍योहार को अपने ढंग से मनाया। इस दौरान उन्‍होंने अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की और प्रभु ईसा मसीह से राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 ट्रेनों की एडवांस बुक
अब 5 जनवरी तक सभी ट्रेनों की एडवांस बुक है। परिवहन निगम की वोल्वो, सामान्य और निजी बसों में भी पर्यटक यहां पहुंचे। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिमला में तीन दिन में तकरीबन 45,000 वाहनों ने प्रवेश किया। उधर, राजधानी शिमला में क्रिसमस और विंटर कार्निवल के चलते हजारों लोग रिज मैदान पर पहुंचे। कुफरी, नालदेहरा और आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी भीड़ रही।


 


Comment As:

Comment (0)