moon

Chandrayaan-3: जानें कितनी गर्म है चांद के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी? ISRO ने दी जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसका अपडेट आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब आज रविवार को यह नया अपडेट आया है कि चंद्रयान-3 मिशन द्वारा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद मिट्टी की जांच शुरू कर दी है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद मिट्टी की जांच शुरू

दरअसल, विक्रम लैंडर ने सबसे अहम जानकारी भेजी है और बताया है कि, चांद के दक्षिण ध्रुव की मिट्टी कितनी गर्म है। इस बारे में आज (27 अगस्त) को ISRO की तरफ से अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी कर इस बारे में जानकारी दी। साथ ही मिट्टी के तापमान पर एक ग्राफ शेयर किया है। ISRO ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में पहली बार चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी की जांच की। सतह के नीचे 10 सेमी तक इसके तापमान में अंतर था। ये पहली बार है कि दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्र मिट्टी की तापमान प्रोफाइलिंग की जा रही है क्योंकि पहली बार किसी देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।

मिट्टी के तापमान का ग्राफ

तो वही इसरो ने मिट्टी के तापमान पर एक ग्राफ भी शेयर किया है। ग्राफ में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है। ChaSTE पेलोड चंद्रमा की सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने के लिए, ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को मापता है। इसमें तापमान जांचने का यंत्र है जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है।


Comment As:

Comment (0)