
ISRO ने जारी किया विक्रम लैंडर का नया वीडियो
Chandrayaan-3 Landing: ISRO ने जारी किया विक्रम लैंडर का नया वीडियो, अब सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है Chandrayaan-3
नई दिल्ली: चंद्रयान-3 कल यानी 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला है। 23 अगस्त की शाम इसरो की ओर से चंद्रयान के लैंडिंग प्रोसेस शुरू किया जाएगा। लैंडिंग सफल होते ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। जिसने चांद के साउथ पोल की सतह पर उतरेगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के अनुसार, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।
विक्रम लैंडर ने बनाया चंद्रमा का शानदार
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर इस समय चांद के चारों तरफ 24 km x 134 km की ऑर्बिट में घूम रहा है। लैंडर के मुख्य कैमरा यानी लैंडर इमेजर (LI) ने शानदार वीडियो बनाया है। ये वीडियो 20 अगस्त 2023 को दूसरी बार डीबूस्टिंग करने के बाद बनाया गया है। इसमें एक तरफ घूमता हुआ चंद्रमा दिख रहा है। दूसरी तरफ विक्रम लैंडर के सोलर पैनल्स और गोल्डेन रेडिएशन कवर। ये वीडियो ये बताता है कि चंद्रयान-3 की सेहत सही है।
चांद की पहली तस्वीर भेजी Chandrayaan-3
चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर 17 अगस्त को सफलतापूर्वक अलग हो गया था तब इसरो ने फोटो शेयर की थी। जिसमें एक जगह पर धरती भी झांकती हुई दिखाती है। दाहिने ऊपर की ओर कोने से। इस तस्वीरों में विक्रम लैंडर ने जिस जगह को कैप्चर किया है। उनमें से दो तीन क्रेटर्स यानी गड्ढों का नाम भी दिया गया है। इसरो ने बताया था कि ये गड्ढे कौन से हैं। इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो जारी किया है। इससे थोड़ी देर पहले इसरो ने लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा से ली गई चांद की तस्वीर और वीडियो को जारी किया था।
बेसब्री से इंतजार- सुनीता विलियम्स
चंद्रयान-3 कल चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। इसे लेकर भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का इंतजार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। विलियम्स ने कहा, "चंद्रमा पर उतरने से हमें अमूल्य अंतर्दृष्टि मिलेगी। मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है। यह वास्तव में रोमांचक समय है।"
23 अगस्त को शुरू होगा लाइव टेलीकास्ट
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ इसरो ने 19 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बताया गया है कि इन्हें चांद के 70 किमी ऊपर से लिया गया।