congress

Lok Sabha Elections : कांग्रेस एवं नैतिक पार्टी की संयुक्त प्रेस वार्ता

Lucknow Desk : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्वेनजर आज लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भूषण पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस वार्ता के दौरान चन्द्र भूषण पांडे के कहा की नैतिक पार्टी संवैधानिक नैतिकता में विश्वास करती है। भारत का संविधान शासन व्यवस्था चलाने के लिए मात्र नियमावली नहीं हैं। बल्कि समाजिक, आर्थिक राजनैतिक व आध्यात्मिक विकास का महान गं्रथ है।

मौजदा सरकार की आलोचना करते हुये चन्द्र भूषण पांडे ने कहा की  भाजपा के शासन काल में पूरे प्रदेश एवं देश जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है कोई भी कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को नहीं मिल पा रहा है आज समाज में बेरोजगारी, अशिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ, गरीब कल्याण ये सारी योजनाए पूरी तरह से असफल हो गयी है। तो दूसरी तरफ मोदी की गारंटी नामक रथ चलाकर भाजपा सार्वजनिक कार्यक्रम के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है। इस कार्यक्रम के मौके पर चंद्र भूषण पांडे ने कहा की कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ सदैव रहा है और सदैव रहेगा। 


Comment As:

Comment (0)