
Karisma Kapoor के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, मैच खेलते समय आया हार्ट अटैक
Lucknow Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor के पूर्व पति संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरूवार की रात हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। दरअसल, 53 वर्षीय बिजनेसमैन संजय कपूर गुरुवार की रात पोलो खेल रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा इसके बाद जमीन पर गीर पड़े। उन्हेंल अस्पतताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
इस बात की जानकारी एक्टर और राइटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म X पर पोस्ट कर दी। इस पोस्ट में उन्होंने संजय कपूर की मौत की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया।
2003 में की थी ग्रैंड वेडिंग
बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma और संजय ने 2003 में ग्रैंड वेडिंग की थी। जिसकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर आसानी से देखने को मिल जाती हैं। जहां Karisma ने गुलाबी लहंगा और मंगलसूत्र पहनकर सजंय की दुल्हनिया बनीं थीं।
संजय कपूर का कब हुआ था तलाक?
शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तों में खटास पड़ने लगी थी। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने 2005 में दोनों को समझौते की संभावना तलाशने की सलाह दी थी, लेकिन 2010 में करिश्मा। दिल्ली में अपने पति का घर छोड़कर मुंबई वापस लौट आईं थीं, तभी उन्होंने एक बेटे कियान को जन्म दिया था। वहीं 2014 में करिश्मा और संजय कपूर ने अलग होने का फैसला लेते हुए अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की। 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था।
संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक होने के बाद मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय कपूर अपनी दूसरी पत्नी के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे।
संजय कपूर ने विमान दुर्घटना पर जताया था दुख
दरअसल, बिजनेसमैन संजय कपूर पोलो खेलने जब मैदान में पहुंचे थे तब वो बिल्कुल स्वास्थ्य नजर आ रहे थे। संजय कपूर ने सोशल मीडिया एक्स पर अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे पर दुख जताते हुए एक पोस्ट लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। अपनी इस पोस्ट के अंत में उन्होंने हाथ जोड़े हुए वाला इमोजी भी पोस्ट किया था।