bollywood

Vicky Kaushal & Katrina Kaif : मालदीव से कौशल संग लौटीं Katrina ,लेमन येलो शर्ट में दिखीं कैटरीना

Lucknow Desk : कुछ दिन पहले कटरीना कैफ अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव्स गई थी। विक्की कौशल के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब दोनों अपने वैकेशन के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। फैन्स को उनका कूल अंदाज पसंद आ रहा है। विक्की, कटरीना का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर निकले। वहीं दूसरी ओर विक्की ब्लू चेक शर्ट और ग्रे ट्रॉउजर में काफी हैंडसम दिखे। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं।

क्यूट लुक में नज़र आए दोनों 
शॉर्ट वेकेशन से लौटा सुपर हॉट कपल
लेमन येलो शर्ट में दिखीं कैटरीना
ब्लैक आइ शेड्स में दिखे कैटविक
इससे पहले शॉर्ट वेकेशन की रोमांटिक पिक शेयर की थी जिसमें ये कपल समंदर किनारे दिखा था। कहां गए थे ये नहीं बताया था लेकिन एक फैन के साथ विक्की का फोटो क्लिक कराना और उसका ये बताना कि वो मालदीव जा रही हैं- इसने राज खोल दिया।

विक्की ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें
विक्की कौशल ने हाल ही में कटरीना के बर्थडे की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में विक्की- कटरीना समंदर किनारे एक साथ पोज दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे की आंखों में देखकर हंस रहे हैं।

इस दौरान कटरीना जहां यलो ड्रेस में नजर आईं। वहीं विक्की लाइट ब्लू शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। विक्की ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हर दिन आपके जादू में खोया हूं। हैप्पी बर्थडे मॉय लव। 

कटरीना कैफ जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा, उनके पास विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस भी है। फैंस उन्हें आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी देखेंगे।
 


Comment As:

Comment (0)