Breaking News:
Lalu Prasad Yadav

विवादित पोस्ट से Lalu Yadav की बढ़ी मुश्किलें, Sudhir Ojha ने कोर्ट में लगाई याचिका

Lucknow Desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री और RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सोशल मीडिया पर एक विवादस्पद पोस्ट करने के मामले में मुजफ्फरपुर की अदालत ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। अधिवक्ता Sudhir Kumar Ojha ने कोर्ट में एक याचिका लगाई थी, जिस पर लालू प्रसाद यादव के खिलाफ यह नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, Lalu Prasad Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर विवादित पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बिहार = बलात्कार लिखकर पोस्ट किया था। Sudhir Kumar Ojha का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के इस पोस्ट से बिहार और यहां के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Sudhir Kumar Ojha ने बताया कि इस संबंध में 28 सितंबर 2024 को कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं उन्होंने कहा, राजनीतिक लाभ के लिए Lalu Prasad Yadav ने बिहारियों को बलात्कारी बताकर जानबूझकर उनका अपमान किया है।

फिलहाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पश्चिम) Anjali Sinha की अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने Lalu Prasad Yadav को स्वयं या अपने वकील के माध्यम से 24 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है।


Comment As:

Comment (0)