
स्किन केयर के लिए ऐसे बनाएं मसूर दाल का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार
मसूर दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मसूर दाल में प्रोटीन और पोषक तत्व पाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल हमारे त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी है। इसका उपयोग हमारे बुजुर्ग अपने जमाने में उबटन के रुप में किया करते थे। जिसे त्वचा को हेल्दी और समस्याओं से दूर रखने के लिए किया जाता था। अगर आप भी अपनी त्वचा को कैमिकल्स प्रोडक्ट से दूर रखना चाहते है तो आप भी मसूर दाल का प्रयोग कर नेचुरल ग्लो पा सकते है। तो आईए आपको बता है कि बारिश के दिनों में आप किस तरह से मसूर दाल का प्रयोग कर त्वचा की देखभाल कर सकते है।
कैसे बनाएं फेस पैक
मसूर दाल का दो तरह से फेस पैक बनाया जाता है। तो आईए जानते है किस प्रकार फेस पैक बनाया जाए।
पहला तरीका- मसूर दाल 3 से 4 चम्मच ले। इसके बाद दाल को अच्छी तरह से मिक्सी में पीस ले। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही मिला कर चेहरे व त्वचा पर अप्लाई करें। अपनी इच्छानुसार आप इसमें हल्ही भी मिला सकते है। जिससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा।
दूसरा तरीका- रात में 3 से 4 चम्मच मसूर दाल भिगो रख दीजिए। इसके बाद सुबह इसका पेस्ट बना ले और फेस या त्वचा पर अप्लाई करे। इसके साथ ही चेहरे पर मसाज करते रहे और 15 मिनट बाद फेस पैक लगी जगह को धो दे।
तसरी तरीका- 3 से 4 चम्मच मसूर दाल को लेकर दूध मे 3 घण्टे भिगो कर रख दे। इसके बाद अच्छी तरह से फेस पैक बना ले।
चैथा तरीका- 2 से 3 चम्मच मसूर दाल को भिगों दे इसके बाद ऐलोवेरा जेल के साथ इसका पेस्ट बना दे। इसके बाद 20 मिनट तक फेस पर पैक लगा कर छोड़ दे। ऐसे करने से चेहरे के पिंपल्स जैसी समस्या दूर रहेगी।