
Valentine Week List 2025: कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक?, जानें 7 दिनों की पूरी लिस्ट
Valentine WeeK List 2025: फरवरी का महिना सुहावना होने के साथ- साथ प्यार से भरा होता है, क्योंकि इस महिने में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। चारों तरफ रोमांस और खुशियों का महौल होता है। यह दिन कपल्स के साथ- साथ दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए भी स्पेशल होता है।
7 दिनों का वैलेंटाइन वीक
हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह 7 दिनों तक चलता है। यही कारण है कि इस लव वीक को वैलेंटाइन वीक कहते हैं। यह वीक वैलेंटाइन डे पर खत्म होता है। प्यार के इस वीक की शुरुआत रोज डे से होता है। इस साल भी वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 14 फरवरी 2025 तक चलेगा।
यहां देखें वैलेंटाइन वीक 2025 की पूरी लिस्ट
वैलेंटाइन वीक के 7 दिनों में हर दिन का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। तो जानते हैं किस दिन को कौन-से नाम से जानते हैं?
7 फरवरी 2025 (रोज डे)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन कपल एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। लाल गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक माना जाता है। वहीं पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है।
8 फरवरी 2025 (प्रपोज डे)
वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। इस खास दिन पर कपल एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और इस दिन अपने दिल की बात कह सकते हैं।
9 फरवरी 2025 (चॉकलेट डे)
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, क्योंकि चॉकलेट प्यार और मिठास का प्रतीक होता है। इस दिन को मीठा बनाने के लिए कपल्स एक- दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।
10 फरवरी 2025 (टेडी बियर डे)
वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। टेडी बियर प्यार और केयर का प्रतीक होता है। टेडी बियर जैसा गिफ्ट आपके पार्टनर को खास फील कराता है। खासतौर पर लड़कियों को टेडी बियर बहुत पसंद होता है।
11 फरवरी 2025 (प्रॉमिस डे)
वैलेंटाइन वीक का पाचवां दिन प्रॉमिस डे होता है। इस दिन को कपल्स जीवन भर साथ रहने और हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बहुत स्पेशल होता है।
12 फरवरी 2025 (हग डे)
वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। गले लगाना प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है। इस दिन आप अपने रिश्ते को और ज्यादा गहरा बना सकते हैं।
13 फरवरी 2025 (किस डे)
वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह दिन रोमांस और प्यार के लिए समर्पित होता है।
14 फरवरी 2025 (वैलेंटाइन डे)
वैलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे खास दिन वैलेंटाइन डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स, कार्ड्स और स्पेशल सरप्राइज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह दिन कपल्स अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।