Malaika Arora father

Malaika Arora Father Died: Malaika Arora के पिता ने किया सुसाइड

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक दुखद खबर सामना आई है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ये सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। किसी के लिए भी इस खबर पर यकीन कर पाना जरा मुश्किल है। वहीं, अरोड़ा फैमिली इस वक्त बेहद दुखी और अचंभे में है। ये बुरी खबर मिलते ही मलाइका से पहले अरबाज खान उनके घर पहुंच चुके हैं।

पिता के निधन के बाद बिलख कर रोईं मलाइका

मलाइका अरोड़ा अपने पिता के निधन की खबर सुनते ही पुणे से मुंबई लौटी हैं। एक्ट्रेस अपने घर पहुंची हैं। पैपराजी ने एक्ट्रेस को उनके घर के बाहर स्पॉट किया है। वो बेहद बुरी हालत में नजर आ रही हैं। मलाइका को गाड़ी से उतरते ही मीडिया ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और एक्ट्रेस की हालत देख हर कोई दुखी हो गया है। पिता को खोने के बाद एक्ट्रेस के आंसू नहीं थम रहे और वो रोते-रोते बदहाल हालत में घर पहुंची हैं।


Comment As:

Comment (0)