Breaking News:
Monsoon 2025

Monsoon 2025: मौसम विभाग ने दे दी अपडेट, जल्द होगी मानसून की एंट्री!

Lucknow Desk: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आंधी और हल्की बारिश के बाद अब फिर से उमस भरी गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि 30 और 31 मई को तेज हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और 1 जून को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 2 जून को फिर से बारिश की संभावना है।

केरल में आया Monsoon

केरल में इस साल Monsoon ने समय से पूर्व दस्तक दे दिया है। समय से पहले आए Monsoon ने जनजीवन प्रभावित किया है। केरल में भारी बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं रेलवे सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है। लोगों को नावों से सुरक्षित स्थानों पहुंचाया जा रहा है। तिरुवनंतपुरम जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहां पर अभी भी 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है।

यूपी- बिहार में जल्द होगी बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई राज्यों में बारिश के आसार है। बिहार में मौसम बदल रहा है। वहीं 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें से 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मौसम सूखा रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 15 जून तक पहुंच सकता है।

तेजी से बढ़ रहा Monsoon

केरल में समय से पहले Monsoon की एंट्री हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में Monsoon महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Tejashwi Yadav के बेटे का हुआ नामकरण, Lalu Yadav ने पोस्ट कर बताया नाम


Comment As:

Comment (0)