Breaking News:
No helmet no fuel campaign

आज से शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, CM Yogi ने जनता से की साथ देने की मांग

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जीवन रक्षा और सबकी सुरक्षा को लेकर एक पहल चला रही है। प्रदेशवाशियों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए योगी सरकार ने आज, 1 सितंबर से नो हेलमेट, नो फ्यूल विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा।

यह अभियान पूरे प्रदेश में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें परिवहन, पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर मुख्य जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सीएम योगी ने मांगा जनता का साथ

इस अभियान के तहत सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की। पहले हेलमेट, बाद में ईंधन। सीएम योगी ने कहा कि नो हेलमेट, नो फ्यूल' का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को कानून के अनुरूप सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ईंधन तभी, जब हेलमेट सिर पर हो। इसी के साथ सीएम योगी ने अभियान की सफलता के लिए प्रदेशवासियों का साथ भी मांगा।

सभी नागरिक 'हेलमेट पहले, ईंधन बाद में' को नियम बनाएं: ब्रजेश नारायण सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा, 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' सुरक्षा का संकल्प है। यह अभियान 1 से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। सभी जनपदों में जिलाधिकारी के नेतृत्व, डीआरएससी के समन्वय और पुलिस-प्रशासन-परिवहन अधिकारियों के प्रवर्तन के साथ चलेगा। सभी नागरिकों, पेट्रोल पम्प संचालकों और तेल कंपनियों से सहयोग की अपील है। हर नागरिक 'हेलमेट पहले, ईंधन बाद में' को नियम बनाएं।


Comment As:

Comment (0)