J&K

J&K : एक आतंकी राजौरी मुठभेड़ में हुआ ढेर ,आर्मी डॉग' ने दे दी कुर्बानी

Lucknow Desk : मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बताते चले की इस दौरान जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। भारतीय सेना का फीमेल लेब्रोडोर डॉग केंट भाग रहे आंतकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी को आगे बढ़ने में मदद कर रहा था। आतंकियों की तरफ गोलाबारी की जा रही थी। इस दौरान केंट को गोली लग गई और वो नीचे गिर गया। गोली लगने के चलते उसकी मौत हो गई। 

6 वर्षीय डॉगी केंट ने भी दिया बलिदान
गोलीबारी के दौरान एक 6 वर्षीय डॉगी केंट ने भी बलिदान दिया। वह भाग रहे आतंकियों का पीछा कर रहा थी। आतंकी दनादन गोलियां बरसा रहे थे। अचानक एक गोली उसके सीने पर आकर लगी। उसने अपने हैंडलर की जान बचा ली, लेकिन वह नहीं बचाई जा सकी। शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।

एक आतंकी मार गिराया
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी जिले के नरला इलाके में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इस मुठभेड़ सेना का एक जवान शहीद हो गया है। एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को नरला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर सुरक्षाबल पहुंच गए।

शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।

मंगलवार से यह मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के एक दूरदराज के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था।


Comment As:

Comment (0)