
PM Modi : फ्रांस से पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
Lucknow Desk : ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी फ्रांस के दौरे पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।
भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक एक गर्मजोशी भरा कदम : अरिंदम बागची
बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक एक गर्मजोशी भरा कदम है। पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।" पीएम मोदी से पहले दुनिया के कई नेताओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी से पूर्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को भी यह सम्मान मिल चुका है।
भोजन के लिए मोदी पेरिस के एलिसी पहुंचे
पीएम मोदी रात्रिभोज के लिए पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे थे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की थी।
रात्रिभोज से पहले मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबंधित
बता दें कि निजी रात्रिभोज में शामिल होने से पहले, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबंधित किया था। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के सपने को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सकता है।