Breaking News:
शकील अहमद खान से मिले पप्पू यादव

Shakeel Ahmed Khan से मिलते ही भावुक हुए Pappu Yadav, निकले आंसू

Digital Desk: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav  ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता Shakeel Ahmed Khan से मुलाकात की। इस दौरान शकील अहमद खान ने बेटे के निधन पर दुख जाहिर की। शकील अहमद खान को रोते देख पप्पू यादव भी भावुक हो गए और रोने लगे।

वहीं, शकील अहमद खान ने पप्पू यादव से कहा कि उनका बेटा बहुत अच्छा कर रहा था। बहुत समझदार था। विधायक ने रोते हुए कहा कि अगर बाहर कुत्ता भी मर जाए तो उसे लगता था कैसे-क्यों मर गया। इस पर सांसद पप्पू यादव ने उनका हौसला बढ़ाया।

पप्पू यादव ने कहा कि वह इस कठिन समय में उनके साथ हैं। इस दौरान कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने शोक संतप्त परिवार को संवेदना दी। वहीं, पप्पू यादव भी शकील अहमद खान की पीड़ा देखकर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

शकील अहमद खान का इकलौता बेटा

बता दें कि शकील अहमद खान के इकलौते बेटे 17 वर्षीय अयान खान ने 2 फरवरी की रात आत्महत्या कर ली थी। वो अपने कमरे में अकेला सोया था। तीन फरवरी की सुबह जब वो नहीं उठा तो परिजन देखने के लिए गए तो पता चला कि वो फांसी पर लटका हुआ था। वो 12वीं का छात्र था। इस दुखद घटना से पूरे बिहार की राजनीति और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।


Comment As:

Comment (0)