Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 July 2023 : जानें आज का राशिफ़ल , इन 5 राशि वालों के करियर में मिल सकती है सफ़लता

Lucknow Desk : आज 18 जुलाई को सभी राशि के लिए बेहद खास दिन होने वाला है। राशिफल के माध्यम से काल - खण्डों के बारे में भविष्य वाणी की जाती है। इन राशिफल को पढ़ कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज हम आपको बताएँगे कि दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। वहीं कुछ राशियों को अपने स्वस्थ को ले कर सजग रहना होना। कुछ राशियों का दिन आज बहुत ख़ास होने वाला है। 


मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए काफी परेशानियों भरा होने वाला है। रोजमर्रा के कार्य में अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज गिरावट की स्थिति महसूस होगी। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। नाव रहने के कारण आप कोई निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे। परिवार में चल रही समस्याओं के लिए आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन हो सकती है। आप माता-पिता को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से आज कुछ समस्या आ सकती है।


धुन राशि 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि कार्यक्षेत्र में किसी के दी गई सलाह पर चलेंगे, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के कुछ कामों को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा, उसके बाद ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आप  अपनी कुछ बातें गुप्त रखें। आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने की चिंता के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती हैं, जिससे परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध आज अच्छे रहेंगे।

   
मकर राशि 


मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी, लेकिन जो लोग कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। परिजनों के साथ आप किसी सरप्राइस पार्टी की योजना बना सकते हैं। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ राशिफ़ल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। जातकों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है। वहीं वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य  बिगड़ सकता है। लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे। तो उसमें आज आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।


मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था, तो उसमें आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उससे अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या होगी। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। 

 


Comment As:

Comment (0)