Breaking News:
Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia के घर पहुंची पुलिस, YouTube से हटाया गया विवादित पार्ट

Lucknow Desk: इस समय सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर बवाल मचा है। दरअसल, हाल ही में India’s Got Latent  शो का नया एपिसोड रिलीज हुआ था, जिसके बाद से पूरे देश में बवाल शुरू हुआ है। बता दें, इस शो के दौरान रणवीर इलाहाबादिया ने कुछ ऐसा बयान दिया था। जिसका विरोध पूरे देश में हो रहा है। रणवीर इलाहाबादिया और शो की पूरी टीम के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में केस भी दर्ज किया गया है।

YouTube से हटा गया विवादित बयान

विवाद को बढ़ता देख इंडियाज गॉट लेटेंट के कॉन्ट्रोवर्शियल एपिसोड को अब YouTube से हटा दिया गया है। NHRC ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था। वहीं 3 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है, जिसके बाद वीडियो को हटाया गया है।

इंडियाज गॉट लेटेंट के show मामले में मुंबई पुलिस ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया है। पुलिस ने दोनों से जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर सहयोग करने को कहा है। पुलिस की एक टीम रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची हैं। जहां उनके बयान को लेकर पूछताछ की जा गई।

रणवीर ने मांगी माफी

इंडियाज गॉट लेटेंट show में दिए गए बयान के बाद से रणवीर इलाहाबादिया को लेकर लोगों में गुस्सा में हैं। इस दौरान शो पर अश्लील सवाल पूछने वाले रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि मेरा कमेंट न केवल अनुचित थी, बल्कि फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने के लिए आया हूं। इसके लिए मैं कोई भी कारण नहीं बताऊंगा बस माफी मांग रहा हूं।

लोगों ने की शो बैन करने मांग की

विवादित बयान के बाद से सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया का अकाउंट और इंडिया गॉट लेटेंट को बैन करने की मांग की जा रही है। लोगों ने रणवीर को अनसब्सक्राइब करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, रणवीर माफी मांग चुके हैं, वहीं समय रैना ने अभी तक इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें:- Mahakumbh के ट्रैफिक पर बोले सपा अध्यक्ष Akhilesh तो CM Yogi ने VVIP ट्रीटमेंट का दिया जवाब


Comment As:

Comment (0)