Breaking News:
Bihar Nawada News

Bihar Nawada News: बिहार के नवादा कांड पर सियासत तेज, जानें क्या बोलीं BSP सुप्रीमो और प्रियंका गांधी

Bihar Nawada News: बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर पंचायत के कृष्णा नगर स्थित दलित बस्ती में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद गुरुवार की सुबह का नजारा बिल्कुल भयावह रहा। क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार कैंप कर रही है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए हैं। ग्रामीण पूरी तरह से भय के माहौल में हैं। बता दें, दबंगों ने दलितों पर कहर बनकर टूट पड़े। गांव में मौजूद 80 घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद से देश की सियासत तेज होती जा रही है।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

BSP सुप्रीमो मायावती ने किया पोस्ट

इस घटना पर सियासत तेज हो गई है। दबंगों पर कार्यवाई की मांग उठ रही है। इस घटना पर BSP सुप्रीमो मायावती अपने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कि उन्होंने लिखा बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।

प्रियंका गांधी ने भी किया पोस्ट

वहीं इस घटना पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- नवादा, बिहार में महादलितों के 80 से ज्यादा घरों को जला देने की घटना बेहद खौफनाक और निंदनीय है। दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए इतने बड़े पैमाने पर आतंक मचाकर लोगों को बेघर कर देना यह दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए।


Comment As:

Comment (0)