Breaking News:
Akhilesh Yadav on Abbas Ansari

अब्बास अंसारी को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, बोले- अब्बास अंसारी की सदस्यता जानबूझकर ली...

Lucknow Desk: सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने Abbas Ansari की सदस्यता रद्द होने को लेकर बयान दिया। Akhilesh Yadav ने कहा, ''अब्बास अंसारी की सदस्यता जानबूझकर ली गई है। सरकार ने जानबूझकर किया है और इन्हीं स्टेटमेंट पर अगर किसी की सदस्यता ली जा सकती है। तो इनके सरकार में बैठे हुए लोग क्या बोल रहे है? क्या मेरा DNA याद दिलाएंगे ये लोग...क्या समाजवादियों का DNA पूछेंगे...जितनों ने DNA की बात की है उनकी सदस्यता क्यों नहीं लेते हैं जज लोग।

वहीं Akhilesh Yadav ने पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है।

खत्म हो गई Abbas Ansari की विधायकी

बता दें कि हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक Abbas Ansari की विधायकी खत्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खोला गया था। चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई थी। अब इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर है।

यह भी पढ़ें:- Khan Sir ने सीक्रेट वेडिंग प्लानिंग का किया बड़ा खुलासा, बोले- BPSC का प्रश्नपत्र आसानी से लीक...


Comment As:

Comment (0)