
राष्ट्रपति ने चार लोगों को किया मनोनीत, जानें कौन हैं Ujjwal Nikam?
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Rajya Sabha में मनोनीत होने वाले सदस्यों को लेकर एक बड़ी घोषणा की हैं। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मनोनीत किया है। इन नामित सदस्यों में Ujjwal Nikam शामिल हैं, जो एक प्रसिद्ध विशेष सरकारी वकील हैं और कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इनके अलावा सी. सदानंदन मास्टे (केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद), हर्षवर्धन श्रृंगला (भारत के पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं), मीनाक्षी जैन (एक प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद) को मनोनीत किया गया है।
Ujjwal Nikam की बात करें तो उज्ज्वल निकम का जन्म 30 मार्च 1953 को महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। यहीं से उन्होंने जिला अभियोजक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
Ujjwal Nikam के पिता देवराव माधवराव निकम वकील थे और मां विमलादेवी स्वतंत्रता सेनानी थीं। उज्ज्वल निकम ने पहले साइंस में ग्रैजुएशन किया और फिर जलगांव के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली। वह देश के कई बड़े आपराधिक मामलों में सरकारी वकील रहे हैं।
Rajya Sabha में 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, Rajya Sabha में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। इनमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चुने जाते हैं, वहीं 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। यह नामांकन अनुच्छेद 80(1)(a) और 80(3) के तहत किए जाते हैं। राष्ट्रपति केवल उन्हीं लोगों को Rajya Sabha में नामित कर सकते हैं जिन्होंने साहित्य, विज्ञान, कला या सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया हो।