Breaking News:
PM Modi South Visit

PM Modi South Visit : प्रधानमंत्री का आज केरल दौरा, केरल में होगा रोड शो

Lucknow Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दक्षिण भारत के राज्यों के दौरे पर हैं। बता दें की मोदी लक्षद्वीप में 1 हजार 150 करोड़ रुपए की योजनाओं के उद्घाटन के कावारत्ती पहुंच गए हैं। यहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। मोदी के कार्यक्रम के लिए लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। लक्षद्वीप के कार्यक्रम के बाद मोदी केरल के लिए रवाना होंगे।

तमिलनाडु की यात्रा के बाद आज पीएम केरल जाएंगे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के एक कार्यक्रम 'स्त्री शक्ति समागम' को संबोधित करेंगे। फिलहाल, पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए लक्षद्वीप के कावारत्ती पहुंचे हैं। पीएम मोदी 2 जनवरी की दोपहर लक्षद्वीप पहुंचे थे, उन्होंने लक्षद्वीप के अगत्ती में एक जनसभा को संबोधित किया। 2 जनवरी की रात पीएम मोदी ने यहीं गुजारी। आज (3 जनवरी को) वे लक्षद्वीप के कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 हम पूरी तरह से तैयार हैं : भाजपा प्रमुख सुरेंद्रन 
केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा, 'हम पूरी तरह से तैयार हैं। तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। यह केरल में अब तक की सबसे बड़ी महिला रैली है। समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से आंगनवाड़ी शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, मनरेगा और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पृष्ठभूमि की महिलाएं थेक्किनकाडु मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। त्रिशूर के लोग पहले से ही पीएम मोदी की यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी 2-3 जनवरी को तीन राज्यों के दौरे पर हैं। दौरे की शुरूआत उन्होंने तमिलनाडु से की थी। प्रधानमंत्री 2 जनवरी की सुबह 10:30 बजे सबसे पहले तिरुचिरापल्ली पहुंचे। यहां वे भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के साथ राज्य के गवर्नर आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद रहे।


 


Comment As:

Comment (0)