Tv 24 Network: Best News Channel in India
Noida: सचिन ने फैंस को दी गुड न्यूज़ Noida: पांचवीं बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा हैदर...बेटा पैदा हो या बेटी, क्या रखेंगी नाम ?
Thursday, 15 Feb 2024 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Noida: अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आने के बाद सीमा हैदर सुर्खियां में बनी रहती है। इस समय सीमा हैदर जमकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि सीमा गर्भवती होने की गुड न्यूज पहले ही दे चुकी हैं। वह सचिन के पहले बच्चे और खुद के पांचवीं संतान को जन्म देंगी। अब उन्होंने अपने होने वाली संतान का नाम भी डिसाइड कर लिया है।

बच्चे का क्या होगा नाम?

सीमा हैदर ने बताया कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि वह इसी साल मां बनेंगी। हालांकि वह कितने महीने की गर्भवती हैं और कब तक जन्म देंगी, यह बात स्पष्ट नहीं है। सीमा हैदर ने कहा है कि अगर उनको और सचिन को होने वाली बेबी लड़की हुई तो उसका नाम मीरा होगा। वहीं अगर लड़का हुआ तो उसका नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा।

हैदर-सचिन की लव स्टोरी भारत में छाई

दरअसल, पिछले साल सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक में रही है। नए साल पर सीमा हैदर ने एक गुड न्यूज दी है। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर पर मुहर लगा दी है। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने कहा कि बहू का हाथ देखा है, उसको लड़का ही होगा। जिसका हाथ देखकर बताता हूं, वो कभी झूठ नहीं होता है।

यह भी पढ़ें:- Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन में क्यों नहीं शामिल हुए राकेश टिकैत ?