Farmers Protest 2024

Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन में क्यों नहीं शामिल हुए राकेश टिकैत ?

Farmers Protest 2024: केंद्र सरकार और किसानों के बीच सहमति न बनने के बाद आज पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अपनी कई मांगें लेकर मार्च कर रहे हैं। हालांकि इस आंदोलन में फिलहाल भारतीय किसान यूनियन के नेता और किसान नेता राकेश टिकैत  नहीं शामिल हुआ है। वहीं अब इस पर उन्होंने अपना पक्ष रखा है। राकेश टिकैत ने कहा है कि सब अपने तरीके से कार्यक्रम कर रहे हैं। सरकार जो कर रही है वो गलत कर रही है। बातचीत करके समस्या सुलझानी चाहिए। सरकार कील वगैरह का इस्तेमाल न करें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को हमारा ग्रामीण भारत बंद है। अगर इनको दिक्कत हुई तो हम भी एक्टिव होंगे। किसानों की समस्या है तो दिल्ली मार्च करेंगे। देश में बहुत से संगठन है।

किसानों को न रोका जाए: टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि सीमाओं पर किसानों को न रोका जाए। इनको आने दो। सबको आने का अधिकार है। किसानों को सरकार गलत तरीके से रोकने का प्रयास कर रही है। सरकार को बातचीत करनी चाहिए।

रारेश टिकैत ने कही ये बात

राकेश टिकैत ने कहा कि क्या पाकिस्तान के बॉर्डर पर कील कांटे लगे हैं। दीवारे खड़ी कर दीं। ये तो अन्याय है। अगर इनके साथ अत्याचार होंगे तो हम भी आ रहे हैं। न हम किसान से दूर हैं न दिल्ली से। सभी संयुक्त किसान मोर्चे के लोग हैं। कुछ 10 दिन पहले आए हैं कुछ दिन बाद हम आएंगे।

यह भी पढ़ें:- UP News: लकड़ी मंडी की आड़ में लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड


Comment As:

Comment (0)