Tv 24 Network Best News Channel in India
Budget Session 2024:  BJP सांसद निशिकांत दुबे ने क्यों कहा?, बढ़ रही है  मुसलमानों की आबादी
Wednesday, 24 Jul 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Budget Session 2024: संसद के मानसून सत्र का आज दूसरे पार्ट की कार्यवाही हुई। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश कर दिया है। ऐसे में अब बजट की अनुदान मांगों को लेकर सदन में चर्चा हो रही है। इसी क्रम में सभी सांसद बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र की मांगों को सदन में रख रहे हैं। इस दौरान झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपनी बात रखी।

उन्होंने विपक्ष के नारे संविधान खतरे में है से अपनी बात की शुरुआत की। आगे कहा कि सन् 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड नया राज्य बना। मैं जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं वह संथाल परगना में आता है। जब राज्य बना यहां आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत हुआ करती थी, लेकिन 2024 में यह आबादी घटकर 26 प्रतिशत रह गई है। सभी सरकारों की नीतियां आदिवासियों के हितों के लिए होती है। इनमें केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें शामिल है।

10 प्रतिशत आदिवासी हो गए गायब

निशिकांत दुबे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी संसद में पिछड़ो, दलितों और आदिवासियों के उन्मुलन की बात करते हैं। 10 प्रतिशत आदिवासी कहां गायब हो गए। इसके बारे में सदन में कभी चर्चा नहीं होती है। हमारे यहां जो सरकार है कांग्रेस और झामुमो की, वे भी इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। आज हमारे यहां आदिवासी बहनें बांग्लादेशी घुसपैठियों से शादी कर रही है। हमारे यहां जो आदिवासी बहनें चुनाव लड़ रही है उनके पति मुस्लिम है। लेकिन वे कोटा एसटी का यूज कर रही है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में 100 आदिवासी महिलाएं मुखिया है लेकिन उनके पति मुसलमान है।

दंगा मुस्लिम करवा रहे हैं

वहीं उन्होंने जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि हर 5 साल में हर विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स की संख्या बढ़ती है। लेकिन हमारे कई विधानसभा में मुस्लिमों की आबादी 100 से 200 प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं उन्होंनें बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल से आने वाले बांग्लादेशी मुसलमान यहां आकर दंगा करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- UP Police Recruitment Exam Dates: इंतजार खत्म! यूपी पुलिस की रद्द परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐलान