BSF chief and Special DG removed: गृह मंत्रालय ने बीते दिन एक बड़ा एक्शन लिया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डीजी नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को पद छोड़ने का आदेश दे दिया है। इसी के साथ BSF को नए डीजी और स्पेशल डीजी का इंतजार है। लेकिन BSF में हो रहे इतने बड़े फेरबदल को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। तो आइए जानते हैं गृह मंत्रालय के इस फैसले के आखिर क्या मायने हैं?
नितिन अग्रवाल कौन हैं?
बता दें, नितिन अग्रवाल 1989 बैच के IPS ऑफिसर हैं। वो केरल कैडर में कई सालों तक सर्विस देने के बाद उन्हें पिछले साल जून में BSF का डीजी नियुक्त किया गया था। वहीं 31 जुलाई 2026 को वो इस पद से रियाटर होने वाले है। मगर रिटायरमेंट के एक साल पहले ही उन्हें डीजी के पद से हटाकर उनको मूल कैडर केरल वापस भेज दिया गया। IPS ऑफिसर नितिन अग्रवाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अतिरिक्त महानिदेशक भी रह चुके हैं।
फेरबदल क्यों हुआ?
इस फेरबदल के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जम्मू कश्मीर में और भी कई बड़े तबादले हो सकते है। हालांकि इस तबादले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों के कारण ये फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि संसद सत्र में आतंकी हमलों पर लगातार सवाल खड़े होते हैं। ऐसे में सरकार ने डीजी और स्पेशल डीजी को हटाकर बड़े स्तर पर कार्रवाई करने के संकेत दे दिए हैं। यही नहीं, सूत्रों ने यहां तक बताया कि स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया ओडिशा कैडर के होनहार IPS ऑफिसर हैं। उन्होंने BSF के पश्चिमी कमांड (भारत-पाकिस्तान सीमा) की कमान संभाली थी। स्पेशल डीजी के रूप में उनका कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका था। अब उन्हें ओडिशा वापस भेजा गया है। मुमकिन है कि कुछ महीनों में उन्हें ओडिशा का डीजीपी नियुक्त किया जा सकता है।
BSF पर है बड़ा दारोमदार
दरअसल, BSF में लगभग 2.65 लाख जवान तैनात हैं। सभी सीमा सुरक्षा बल यानी BSF देश की दो बड़ी सीमाओं की रखवाली करती है। भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की कमान BSF के हाथों में है। पिछले कुछ दिनों में दोनों ही सीमाओं पर अस्थिरता देखने को मिली है। जहां जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले लगातार बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग सरहद पार करके भारत में अवैध एंट्री कर रहे हैं। फिलहाल सरकार स्थितियों को संभालने के लिए बड़ा फैसला ले रही है।
यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 2 राशि की सच हो सकती है मन की बात