Horoscope Today 03 August 2024

Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 2 राशि की सच हो सकती है मन की बात

Horoscope Today: आज शनिवार का दिन 3 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी है। चतुर्दशी तिथि शनिवार दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। 11 बजकर 1 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही 11 बजकर 59 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। सूर्योदय का समय 5:43 am और सूर्यास्त 7:09 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों को आज का दिन संघर्ष युक्त रहेगा।  नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में लोगों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

उपाय :- नौकरी में प्रमोशन के लिए गाय को चारा खिलाएं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को आज समाज में पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। उद्योग धंधे के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के उद्योग धंधे में लाभ उन्नति के योग बनेंगे।

उपाय :- पक्षियों को दाना खिलाएं।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों का दिन आज विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के सपने पूरे होंगे।

उपाय :- बंदर को केला खिलाएंगे तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि को आज व्यापार में कोई शुभ घटना घट सकती है। किसी कार्य से अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- पर्स में मोर पंख रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय :- लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो काम बनेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यर्थ व्यवधान आ सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय :-  मां लक्ष्मी को मूंग दाल का हलवा चढ़ाएं।

तुला राशिफल

तुला राशि को आज विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय :- नौकरी में प्रमोशन के लिए गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि को आज सामने अचानक से कुछ समस्याएं आएंगी, जो आपको परेशान करेंगी और आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

उपाय :- घर में तोता पालें।

धनु राशिफल

धनु राशि को आज किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती हैं। आपका बिजनेस पहले से इंप्रूव होगा और टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

उपाय :- सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

मकर राशिफल

मकर राशि को आज परिवार में  कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति इतनी बढ़ सकती है कि किसी सदस्य को घर छोड़कर जाना पड़ सकता है। आपको किसी नए वाहन खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

उपाय :- बीमारी से संक्रमित लोगों की मदद करें। पीपल के पेड़ में दीप जलाये

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि को आज मन में परस्पर सहयोग की भावना रहेगी, लेकिन आपको किसी व्यक्ति की बात सुनकर तुरंत कोई एक्शन लेने से बचना होगा।

उपाय :- शनिदेव को तेल चढ़ाने से धन लाभ होता है।

मीन राशिफल

मीन राशि को आज जीवन साथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

उपाय:- दूध पीपल की जड़ों में डालने से मन अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ


Comment As:

Comment (0)