
Sawan : सावन का दूसरा सोमवार आज, उमड़ा श्रद्धालुओं का तांता !
Lucknow Desk : सावन का महीना शुरू हो गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं आज सावन का दूसरा सोमवार है। जिसका अपना धार्मिक महत्व हैं। ये भगवान शिव को अर्पित हैं। कहा जाता हैं कि भगवान शिव का उपवास रखने से सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार के दिन देशभर के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सावन में सोमवार का अधिक महत्व माना जाता है, लोग इस दिन व्रत-पूजन इत्यादि बड़े धूमधाम से करते हैं। इस माह में ही लोग कावंड़ लेकर आते हैं और शिव जी को गंगाजल अर्पित करते हैं। हालांकि आज के दिन का ज्योतिष महत्व भी है क्योंकि आज चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 जुलाई की रात 09 बजकर 06 मिनट पर चंद्र देव वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस बार 22 जुलाई की शाम 07 बजकर 24 मिनट तक चंद्र देव मृगशिरा नक्षत्र में रहेंगे। हालांकि इससे पहले चंद्र का राशि गोचर हो जाएगा। कल यानी 22 जुलाई को सुबह 8 बजे के आसपास चंद्र देव वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो जब-जब चंद्र ग्रह की चाल बदलेगी, तब-तब लोगों के जीवन में बदलाव आने वाला है। बता दे कि भगवान शिव को जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता हैं। जल चढ़ाने से सारे दुख दर्द खत्म हो जाते हैं। जल चढ़ाने से मन तो खुश रहता हैं साथ ही वातावरण अच्छा हो जाता हैं। कहा जाता हैं कि जलभिषेक करने से भगवान शिव का क्रोध शांत रहता हैं और भगवान शिव आर्शीवाद मिलता हैं।