Breaking News:
Maldives पहुंचे PM Modi

मालदीव पहुंचे PM Modi, राष्ट्रपति Mohamed Muizzu ने किया स्वागत

Lucknow Desk: देश के PM Modi ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा करने के बाद आज शुक्रवार को मालदीव के माले पहुंचे हैं। इस दौरान मालदीव के राष्ट्रपति Mohamed Muizzu ने PM Modi को गले लगाकर उनका स्वागत किया। PM Modi के स्वागत के लिए मालदीव के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री भी मौजूद थे।

बता दें, PM Modi को मालदीव के राष्ट्रपति Mohamed Muizzu ने निमंत्रण पर द्वीपीय राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेने के लिए बुलाए हैं। मालदीव के साथ चल रहे तनाव के बीच पीएम को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने का मतलब है कि दोनों देश एक दूसरे के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत नहीं चाहता कि मालदीव के साथ उसके संबंध और खराब हो, क्योंकि भारत जानता है कि अगर ऐसा हुआ तो इससे चीन को अधिक फायदा होगा।

देश में PM Modi की बधाई वाले पोस्टर लगाए गए

मालदीव में PM Modi का जोरदार स्वागत हुआ है। हर जगह PM Modi के स्वागत और बधाई वाले पोस्टर लगे हुए हैं। अधिकांश पोस्टरों पर PM Modi की फोटो हैं। PM Modi का स्वागत करने आए लोगों के हाथ में भारत का तिरंगा लहरा रहा था। कई बच्चे मोदी के प्रति अपने प्रेम को दिखाने के लिए उनकी फोटो अपने साथ में लिए थे।

PM Modi की मालदीव यात्रा खास क्यों?

PM Modi की मालदीव की यात्रा कई मायनों में खास होने वाली है, क्योंकि भारत और मालदीव संबंधों में स्थायित्व और भरोसे की फिर से बहाल करना एक महत्वपूर्ण कारण है। इसके अलावा स्वतंत्रता समारोह के मौके पर आमंत्रण भारत की बड़ी रणनीतिक जीत भी हैं। चीन को संदेश मिला की दक्षिण एशिया में भारत की कूटनीति निर्णायक भूमिका में है, चीन को लेकर भारत के लिए यह अच्छा है।

मिली जानकारी के अनुसार, PM Modi का यह मालदीव दौरा तीसरी बार है। PM Modi ने पहली बार 2018 में और फिर 2019 में मालदीव की यात्रा की थी। Mohamed Muizzu के राष्ट्रपति काल में किसी राष्ट्राध्यक्ष की भी यह पहली यात्रा है।


Comment As:

Comment (0)