Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: सूर्य की तरह चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य
Saturday, 03 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today:  4 अगस्त आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है। अमावस्या शाम 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। 10 बजकर 38 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही रविवार 1 बजकर 26 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। सूर्योदय का समय 5:44 am और सूर्यास्त 7:09 pmहै। इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि वालों को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शिक्षा प्राप्ति से संबंधित बाधा दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में लगे लोगों को मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा।

उपाय :- जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।

उपाय :- रविवार को तीन झाड़ू खरीदें और अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पास के मंदिर में रख दें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों का व्यापार में नए सहयोगियों के कारण लाभ प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

उपाय :- मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि को आज कार्य क्षेत्र में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। अत्यधिक भावुकता में लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है।

उपाय :- कर्क राशि वाले आज जातक लक्ष्मी का व्रत और पूजन करें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि को आज कोई बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी बेरोजगारी आपको बेहद दुख एवं कष्ट देगी।

उपाय :- एकादशी का व्रत करें , धन-समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल

कन्या राशि को आज भाग्य साथ मिलेगा। किसी ने महत्वपूर्ण कार्य की बाधा शासन सत्ता की सहयोग से दूर होगी।किसी सरकारी योजना की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।

उपाय :-  मां लक्ष्मी को मूंग दाल का हलवा चढ़ाएं।

तुला राशिफल

तुला राशि को आज रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी।

उपाय :- गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि को आज आपका मन उमंग व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। किराना व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

उपाय :- घर में तोता पालें।

धनु राशिफल

धनु राशि के व्यापार में विघ्न बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। नौकरी में पद से आपको हटाया जा सकता है। कहीं दूर स्थानांतरण हो सकता है।

उपाय :- सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ होगा।

मकर राशिफल

मकर राशि को आज नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

उपाय :- पीपल के पेड़ में दीप जलाये।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि को आज कार्यक्षेत्र में शत्रु व विरोधियों से सावधान रहें।राजनीति में आप जिस व्यक्ति पर अधिक भरोसा करते हैं वही व्यक्ति धोखा दे सकता है।

उपाय :- शनिदेव को तेल चढ़ाने से धन लाभ होता है।

मीन राशिफल

मीन राशि को आज कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी।

उपाय:- दूध पीपल की जड़ों में डालने से मन अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 2 राशि की सच हो सकती है मन की बात