Horoscope Today: 9 अगस्त आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से सिद्ध योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय का समय 5:47 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:05 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है। कारोबार में जोखिम लेने से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। आपको लाभ मिलने की संभावना दिख रही है।
उपाय:- दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में सफलता से भरा होगा। आपको कारोबार में अच्छे मुनाफा होने से मन प्रसन्नम रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में आपका अनुभव काम आएगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।
उपाय:- हरा रुमाल अपने पास रखें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा। आपके ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। आपके काम में सुधार होने से बॉस की तरफ से तारीफ के बोल सुनने को मिलेंगे।
उपाय:- छत पर लकड़ी, ईंधन, चौखट व्यर्थ में न रखें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। करियर के मामले में कोई फैसला न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।
उपाय:- नारियल माता रानी को चढ़ाएं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपका दिन काफी मेहनत से भरा होगा और आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं।
उपाय:- चांदी का छल्ला धारण करें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से खुशी होगी। यदि आपके पास समय की कमी है तो आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
उपाय:- पांच बार त्रिकोण मंगल यंत्र की पूजा करें।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है। नौकरी में बेहतर प्रस्तारव मिलेंगे। कारोबार में आपको अच्छाो मुनाफा होगा। सावधान रहें और बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय:- भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के मामले में लाभ और सफलता से भरा होगा। आपको सभी कार्य में सकारात्मेक मिलने से मन में काफी प्रसन्न ता रहेगी।
उपाय:- फल एवं मूंग की दाल दान करें।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का दिन भाग्यग में वृद्धि का है। आपका दिन सफलता में बीतेगा। कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने के शुभ योग बन रहे हैं।
उपाय:- तेल, स्वर्ण, काले रंग के वस्त्र काले गरीब व्यक्ति को दान करें।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। मित्रों के साथ किसी कारण से तनाव हो सकता है। आपको जहां राहत मिलेगी वहां एक उपयोगी व्यक्ति भी आपको लाभ देगा।
उपाय:- आटा और गुड़ का दान करें।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। दिन मानसिक परेशानी और थकान वाला हो सकता है। बुरे लोगों की संगत से बचें, तो आप फायदे में रहेंगे।
उपाय:- ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों को करियर के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काम में अरुचि रहेगी। आवागमन में दिक्कत हो सकती है।
उपाय:- एक मुखी रुद्राख गले में धारण करें।
यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन?