Breaking News:
Aaj Ka Rashifal 8 August 2024

Horoscope Today: जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन?

Horoscope Today: 8 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। 12 बजकर 39 मिनट से शिव योग रहेगा। साथ ही गुरुवार रात 11 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 अगस्त को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। सूर्योदय का समय 5:46 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:06 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज गुरुवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि का आज अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के संकेत मिल रहे है।

उपाय:- पिता की मृत्यु के उपरांत यदि कष्ट हो तो कहीं भी पत्थर लगाएं।

वृषभ राशिफल

संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी प्रतियोगिकी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. विद्यार्थियों की अध्ययन की बाधा दूर होगी।

उपाय:- श्री गणेश जी एवं माता सरस्वती जी की पूजा करें।

मिथुन राशिफल

नौकरी में परिवर्तन होगा। परिश्रम करने से पीछे न रहे, सफलता अवश्य मिलेगी।

उपाय:- कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।

कर्क राशिफल

कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन की शुरुआत किसी धमाकेदार समाचार के साथ हो सकती है। किसी व्यापारिक कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय:- शिवलिंग की पूजा करें।

सिंह राशिफल

दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी।

उपाय:- चने की दाल पीले कपड़े में बांध कर मंदिर में दान करें।

कन्या राशिफल

नौकरी और व्यवसाय में सुधार होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

उपाय:- शिवजी का अभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

तुला राशिफल

नए व्यापार को शुरू करने की योजना सफल होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि के विक्रय से लाभ होगा।

उपाय:- शनि मंत्र का 108 बार जप करें।

वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव युक्त समय रहेगा। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

उपाय:- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

धनु राशिफल

नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा में सफलता मिलेगी।

उपाय:- गुलाब के पुष्प माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

मकर राशिफल

रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी कीमती वस्तु के खरीदने से घर परिवार में सुखद वातावरण बनेगा।

उपाय:- ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का तुलसी की माला पर पांच माला जाप करें।

कुंभ राशिफल

कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. किसी बने बनाए महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विघ्न आ सकता है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय:- भगवान शिव माता पार्वती जी की पूजा करें।

मीन राशिफल

आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्य में लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगा।

उपाय:- स्फटिक की माला शुद्ध एवं सिद्ध कर गले में धारण करें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: आज इन 04 राशियों की बदलेगी किस्मत


Comment As:

Comment (0)