Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today: आज अवसरों से भरा रहेगा इन 02 राशियों का दिन
Sunday, 11 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Horoscope Today: 12 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है। सूर्योदय का समय 5:48 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:03 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज सोमवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि आज विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए आपको कठिन प्रयास करना पड़ेगा।

उपाय :- दूध वाला हलवा खाएं। बुजुर्ग स्त्री को लाल वस्त्र भेंट करें।

वृषभ राशिफल

नौकरी में अनचाही जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार में अथक परिश्रम करना पड़ेगा। कोई महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

उपाय :- गाय को चने की दाल खिलाएं और गौ सेवा करें।

मिथुन राशिफल

आज रास्ते में कोई घटना घट सकती है। महत्वपूर्ण कार्य धन के अभाव में रुक सकता है।

उपाय :- नीले कपड़े में चना बांधकर मंदिर में दान करें।

कर्क राशिफल

अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा।

उपाय :- काले उड़द सवा किलो का दान करें।

सिंह राशिफल

भूमि, भवन, वाहन, आदि के विक्रय से धन लाभ होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। कोई काफी समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

उपाय :- केसर पानी में बहाएं। गलत कार्य से दूर रहे।

कन्या राशिफल

बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य आयोजन की जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप अपने कार्य पर फोकस करने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे।

उपाय :- पीपल के पांच पेड़ लगाए और उन्हें पोषित करें।

तुला राशिफल

बैंक में जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा।

उपाय :- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल

दिन की शुरुआत बहुत शुभ समाचार के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारी से निकटता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।

उपाय :- हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर दाएं बाजू में बांधे।

धनु राशिफल

नौकरी की तलाश पूरी होगी। मजदूरों को कार्य करने का अवसर मिलेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

उपाय :- शिवलिंग पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।

मकर राशिफल

दिन की शुरुआत भाग दौड़ के साथ होगी। नौकरी में झूठा आरोप लग सकता है इसीलिए सावधान रहें।

उपाय :- श्री राम रक्षा कवच का पाठ करें।

कुंभ राशिफल

नौकरी की तलाश पूरी होगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बनेंगे।

उपाय :- गूलर का वृक्ष लगाए और उसे पोषित करें।

मीन राशिफल

किसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विचार छोड़ दें। किसी की कही सुनी बातों पर ध्यान न दें।

उपाय :- मां दुर्गा की पूजा आराधना करें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 03 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता