
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 03 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता
Horoscope Today: आज 11 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। 3 बजकर 49 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रविवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्योदय का समय 5:48 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:03 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज रविवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशिफल
मेष राशि आज वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाई हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। शुक्र देव की कृपा आपके ऊपर है।
उपाय:- सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।
वृषभ राशिफल
आपको नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय:- सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय:- सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।
कर्क राशिफल
आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। साहस और पराक्रम से लंबित कार्यों को गति मिलेगी।
उपाय:- ऊं सूर्याय नम: का जप करें।
सिंह राशिफल
आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। धैर्य और संयम रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय:- आज केसरिया रंग को महत्व दें।
कन्या राशिफल
आज आपके रचनात्मकता और मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। अपने गुप्त चीजों को किसी से नहीं बताएं।
उपाय:- रवि व्रत और दान करें।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय:- लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल
आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें।
उपाय:- सूर्य उपासना और रवि व्रत करें।
धनु राशिफल
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। देवगुरु की कृपा आपके ऊपर है समय नष्ट न करें। खूब आगे बढ़े।
उपाय:- रविवार को खाने में नमक छोड़ दें।
मकर राशिफल
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। इस सप्ताह सुख है। शुक्र की कृपा है। विदेश से कुछ सूचना मिल सकती है कुछ उपहार मिल सकता है।
उपाय:- सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय:- गरीबों को भोजन करायें और दान का करें
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
उपाय:- सूर्य की पूजा करें और सूर्य मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: चार राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा